Search
Friday 1 August 2025
  • :
  • :
Latest Update

रामलला की पहली झलक

श्याम शिला से बनी है भगवान राम की मूर्ति

रामलला गर्भगृह में हुए विराजमान

गहरे नीले रंग की बनी है भगवान की मूर्ति

मूर्ति के चेहरे को कपड़े से ढका गया

22 जनवरी को भगवान राम के आंखों से खुलेगी पट्टी

पहली नजर में भगवान खुद को देखेंगे

आज वैदिक मंत्रोच्चार के बाद
गर्भ ग्रह में रामलला विराजमान हो गए हैं, भगवान राम के बाल रूप की पहली झलक देखने को मिली, श्याम शिला से बनी है मूर्ति, भगवान राम का आसान सज गया है, उनके चेहरे पर पीले रंग का कपड़ा बंधा हुआ है, गहरे नीले रंग की मूर्ति गर्भ ग्रह में सुशोभित हो रही है , पांच सौ सालों का संघर्ष भगवान राम के रूप में प्रतिष्ठित हो गया है, 22 जनवरी को मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा,भगवान राम की सारी शक्तियां इस मूर्ति में समाहित होगी, काशी के पंडितों द्वारा वैदिक मंत्र चार से भगवान राम की शक्तियों का आव्हान किया जाएगा ताकि भगवान राम की सारी शक्तियां इस मूर्ति में प्रतिश्ठित हो सके, प्राण प्रतिष्ठा के बाद मूर्ति की आंखों से पट्टी खोली जाएगी, पहली बार शीशे में भगवान राम खुद का चेहरा देंखेंगे ताकि उनकी आंखों से निकलने वाली ऊर्जा स्वयं में समाहित हो सके, किसी ऐसे व्यक्ति पर भगवान राम की पहली नजर न पड़े जो उनके तेज को सहन न कर पाए , इसलिए उनकी आंखों से निकलने वाली पहली ऊर्जा शीशे के माध्यम से मूर्ति में ही समाहित होगी, इसके बाद उनकी आंखों में काजल लगाया जाएगा,इसके बाद ही भक्त भगवान राम के दर्शन कर सकेंगे ।इस श्यामवर्ण मूर्ति के दर्शन मात्र से ही मनुष्य को सभी कस्टों से मुक्ति मिलेगी।
आज से अयोध्या में अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के पहले दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रज्वलित की गई। अग्नि प्रकट के साथ ही अनुष्ठान शुरू हो गया। यज्ञ मंडप में हवन की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। वेद मंत्रों द्वार यज्ञ में आहुतियां दी जा रही है। इसके पहले गणपति आदि कुल देवताओं का पूजन किया गया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *