Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला कबूलनामा

राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला कबूलनामा

मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी केस की और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब तक खुद की किडनैपिंग की बात कह रही सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने हुई थी। मेघालय पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किए गए चारों में से एक आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से अचानक हमला किया था। उस दौरान सोनम भी उसी के साथ चल रही थी। अचानक हुए हमले से जहां राजा बेसुध होकर सोनम को हैरानी से देख रहा था तो वहीं दूसरी ओर सोनम ने ही आरोपियों से तेज आवाज में चीखकर कहा था- ‘मार डालो इसे।’ शायद सोनम के इन्हीं शब्दों को सुनकर राजा ने हमलावरों का मुकाबला ही नहीं किया।

निगरानी कर रहा था आकाश
राजा पर किए हमले के वक्त एक अन्य आरोपी आकाश राजपूत नजदीक ही किराए की बाइक पर सवार होकर मौके की निगरानी कर रहा था। आकाश का काम ये था कि, उस जगह कोई आ तो नहीं रहा। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की मोपेड भी छीनी गई थी। पुलिस ने सोनम-राजा की किराए से ली गई मोपेड और आकाश की बाइक का भी पता कर लिया है।

इंदौर में बैठकर भी हत्या का मास्टरमाइंड था राज
सोनम और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या का फुल प्रूफ प्लान तैयारी किया था। किसी को शक न हो इसलिए राज खुद इंदौर में ही ठहरा, जबकि, सोनम और राज के प्लान के मुताबिक, विशाल, आकाश और आनंद तीनों शिलांग में राजा की हत्या के इरादे से पहुंच गए थे। यहां ये तीनों हमलावर राजा और सोनम के पीछे-पीछे मौके की तलाश में घूमते रहे। इन्हें ताकीद थी कि वे किसी भी हाल में उस जगह या होटल में न ठहरें, जहां सोनम और राजा ठहरे हों, ताकि राजा को किसी तरह का शक होने के साथ बाद के पुलिस इनवेस्टिकेशन में भी कोई सुराग न मिले। होम सटे से सुबह 5.30 बजे चेक आउट करने का प्लान भी

सोनम के प्लान का ही हिस्सा था।
राज कुशवाह की गिरफ्तारी की खबर सुनकर टूट गई थी सोनम
बताया जा रहा है कि सोनम अपने पति राजा की हत्या के बाद चल रही जांच पर पैनी नजर बनाए हुए थी। उसे ये भी पता था कि, राजा का शव मिलने के बाद उसे भी मृत समझकर पुलिस खाइयों में उसे तलाश रही है। लेकिन, जब उसे पता उसके दोस्त राज की इंदौर से गिरफ्तारी की खबर लगी तो फिर उसे मेहसूस हो गया कि अब उसकी करतूत उजागर हो चुकी है। जानकारी ये भी है कि, सोनम के ही एक दोस्त ने उसे फोन पर राज की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने यूपी गाजीपुर स्थित ढाबे पहुंचकर खुद को सरेंडर कराने का प्लान बनाया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *