Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे का अनशन चौथे दिन भी जारी

मराठा आरक्षण की मांग को लेकर जरांगे का अनशन चौथे दिन भी जारी
मुंबई में मराठा आरक्षण को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने कहा कि वह अपने अनशन के चौथे दिन यानी आज से पानी पीना भी बंद कर देंगे। उन्होंने कहा कि वह गोली खाने को भी तैयार हैं, ताकि अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) में मराठा समुदाय को आरक्षण मिल सके। जरांगे ने सरकार से मांग की कि उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आरक्षण पर सरकारी आदेश (जीआर) जारी किया जाए।

‘गोली भी चलाएंगे तो आजाद मैदान से नहीं हटेंगे’
इससे पहले, महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को कहा कि वह मराठा समुदाय के लिए कुनबी जाति की ओबीसी स्थिति को लागू करने पर कानूनी राय लेगी, जिसके लिए हैदराबाद गजटियर का सहारा लिया जाएगा। हालांकि, इस बात से जरांगे प्रभावित नहीं हुए और उन्होंने कहा कि चाहे देवेंद्र फडणवीस सरकार प्रदर्शन करने वालों पर गोली भी चलाए, वह दक्षिण मुंबई में स्थित आजाद मैदान से तब तक नहीं हटेंगे, जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जातीं।

ओबीसी श्रेणी में मराठाओं को 10 फीसदी आरक्षण की मांग
जरांगे शुक्रवार से आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं और मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में 10 फीसदी आरक्षण देने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि वह मुंबई छोड़कर नहीं जाएंगे और सरकार के पास 58 लाख मराठाओं के कुनबी होने के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा, कल (सोमवार) से मैं पानी पीना बंद कर दूंगा, क्योंकि सरकार हमारी मांगें नहीं मान रही है। लेकिन आरक्षण की मांग पूरी होने तक मैं यहां से नहीं हटूंगा। हम किसी भी कीमत पर मराठाओं को ओबीसी आरक्षण दिलाएंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *