Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

मध्‍य प्रदेश के भोपाल से एक हजार आठ सौ करोड़ रूपए से अधिक कीमत के प्रतिबंधित पदार्थ जब्त

नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो ने गुजरात आतंकरोधी दस्‍ते के सहयोग से मध्‍य प्रदेश के भोपाल से एक हजार आठ सौ करोड़ रूपए से अधिक कीमत के प्रतिबंधित पदार्थ जब्‍त किये हैं। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

ये मादक पदार्थ भोपाल के निकट बगरोदा गांव के एक कारखाने से बरामद किये गये हैं। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सिंघवी ने सोशल मीडिया के एक संदेश में इसकी पुष्टि की। उन्‍होंने मादक पदार्थ के विरूद्ध लड़ाई में गुजरात एटीएस और नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की सराहना की है।

सिंघवी ने कहा कि यह उपलब्धि मादक पदार्थ तस्‍करी और इसके दुरूपयोग के साथ निपटने में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अथक प्रयासों को दर्शाती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *