Search
Friday 16 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

इंडोनेशिया में 6.2 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, सुनामी का खतरा नहीं

इंडोनेशिया के मालुकु क्षेत्र के पास बांदा सागर में शुक्रवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 143 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप के झटके मालुकु के आसपास के इलाकों में महसूस किए गए। राहत की बात यह रही कि अधिकारियों ने सुनामी की कोई संभावना नहीं जताई है। शुरुआती रिपोर्टों में भूकंप के कारण किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना नहीं मिली।

इंडोनेशिया भूकंपीय रूप से बेहद सक्रिय क्षेत्र में स्थित है, जिसके चलते यहां लगातार भूकंप आते रहते हैं। अधिकारियों ने स्थिति पर नजर बनाए रखने की बात कही है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *