Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

इंदौर में विशाल पुस्तक मेला का आयोजन

इंदौर में विशाल पुस्तक मेला का आयोजन
30 जनवरी से 1 फरवरी

विश्व संवाद केंद्र मालवा द्वारा आयोजित नर्मदा साहित्य मंथन के पंचम सोपान ‘भारत उदय’ के अंतर्गत इंदौर में तीन दिवसीय विशाल पुस्तक मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के तक्षशिला परिसर स्थित विश्वविद्यालय सभागार में होगा। पुस्तक मेला प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 9 बजे तक आमजन के लिए खुला रहेगा तथा इसमें प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
आयोजकों के अनुसार यह पुस्तक मेला राष्ट्रीय साहित्य का एक अद्भुत और समृद्ध संग्रह प्रस्तुत करेगा, जिसमें हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए विविध विषयों की पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। साहित्य, संस्कृति, इतिहास, विचार और राष्ट्रबोध से जुड़ी पुस्तकों का यह आयोजन पाठकों के लिए एक विशिष्ट अवसर होगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 10 बजे होगा। उद्घाटन सत्र में महामहिम राज्यपाल केरल श्री राजेन्द्र आर्लेकर, आचार्य मिथिलेश नन्दिनी शरण जी (पीठाधीश्वर, हनुमत पीठ – अयोध्या), श्री पूर्णेन्दु सक्सेना (क्षेत्र संघचालक, मध्यप्रदेश – रा. स्व. संघ) एवं श्री राकेश सिंघई (कुलगुरु, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर) प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।
वहीं समापन सत्र 1 फरवरी 2026 (रविवार) को सायं 4 बजे आयोजित होगा, जिसमें पद्मश्री श्री सुशील दोषी (लेखक एवं कमेंटेटर) तथा श्री प्रदीप जोशी (अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख, रा. स्व. संघ) विशेष रूप से शामिल होंगे।
कार्यक्रम के दौरान देशभर के प्रतिष्ठित साहित्यकारों, विचारकों और वक्ताओं की सहभागिता भी रहेगी। आयोजकों ने इंदौर सहित आसपास के जिलों के साहित्यप्रेमी विद्द्यार्थी और शोधार्थि से इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होंगे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *