Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

इंदौर के प्रतिष्ठित स्कूल एमराल्ड हाइट्स में मासूम के साथ गंदी हरकत

इंदौर का हाईफाई एमराल्ड स्कूल में नर्सरी में पढ़ने वाली तीन साल की मासूम बच्ची के साथ गंदी हरकत का मामला सामने आया है। स्कूल के एक 18 वर्षीय बस कांडेक्टर कर्मचारी द्वारा मासूम के साथ लगातार कई दिनों से अश्लील हरकत की जा रही थी।

बच्ची ने जब डर के मारे आज स्कूल जाने से मना किया तो परिजनों ने उससे बातचीत की, तब मामला सामने आया बच्ची ने डरते हुए इस बात की जानकारी अपने परिवार को दी। बच्ची ने बताया की लगातार कंडेक्टर मासूम को बैड टच कर रहा था।

बच्ची की बात को गंभीरता से लेते हुए परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से इस बारे में बात की, और राजेंद्र नगर थाने में शिकायत करने पहुंचे। लेकिन प्रबंधन की बेशर्मी की हद तो देखिए आरोपी को सजा देने की बजाए अपने स्कूल की बदनामी से बचाने के लिए मामले को दबाने की कोशिश में लग गया, इस बात पर परिजनों ने स्कूल पर हंगामा कर दिया और न्याय के लिए राजेंद्र नगर थाने पहुंचे।

पूरी घटना को लेकर डीसीपी विनोद मीना ने बताया की मामले को गंभीरता से लेकर जांच की जाएगी और दोषी पर सख्त करवाही की जाएगी।

अब सवाल यह उठता है की आरोपी 18 साल का है इतने प्रतिष्ठित स्कूल प्रबंधन ने बस कर्मचारी की नियुक्ति पर लापरवाही क्यों बरती जबकि सरकारी नियम अनुसार महिला कंडेक्टर ही रख सकते है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *