Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

गणेश पूजन के साथ भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा महोत्सव शुरू

गणेश पूजन के साथ भगवान जगन्नाथ का रथयात्रा महोत्सव शुरू
उड़ीसा के जगन्नाथपुरी की तर्ज पर अलवर में निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा 4 जुलाई को निकलेगी। रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को पुराना कटला जगन्नाथ मंदिर में गणेश पूजन के साथ हुआ।

इस दौरान 11 पं​डितों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर भगवान गणेश को विवाह का निमंत्रण दिया। इसी के साथ ही भगवान जगन्नाथ व जानकी मैया के विवाहिक कार्यक्रमो की शुरूआत हो गई। श्रद्धालु महिलाओं ने मांगलिक गीतों पर नृत्य कर विवाह की खु​शियां मनाई। विवाह महोत्सव के चलते मंदिर में तैयारियां तेज हो गई है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *