Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल लगाया विराम

एलन मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल लगाया विराम
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और बिज़नेसमैन एलन मस्क (Elon Musk) ने कुछ समय पहले ही अमेरिका (United States Of America) में नई राजनीतिक पार्टी बनाने का फैसला लिया था। मस्क ने इसके लिए ‘द अमेरिका पार्टी’ (The America Party) नाम सुझाया था। फिलहाल अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी ही है और मस्क के अनुसार अमेरिका में एक तीसरी राजनीतिक पार्टी की ज़रूरत है। दरअसल यह फैसला उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के ‘बिग एंड ब्यूटीफुल बिल’ से नाराज़ होकर लिया था, क्योंकि इस मामले की वजह से ट्रंप और मस्क की दोस्ती में दरार पड़ गई थी। लेकिन अब मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने के फैसले पर यू-टर्न ले लिया है।
नई राजनीतिक पार्टी बनाने की योजना पर फिलहाल विराम

मस्क ने अमेरिका में नई राजनीतिक पार्टी बनाने की अपनी महत्वाकांक्षी योजना पर फिलहाल विराम लगा दिया है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने हाल ही में इस मामले पर यू-टर्न लेने का फैसला लिया है।

मस्क के यू-टर्न की क्या है वजह?
ट्रंप से चले विवाद के बीच एक समय पर मस्क ने यह तक कह दिया था कि वर्तमान अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance), ट्रंप से बेहतर राष्ट्रपति हो सकते हैं। लेकिन अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मस्क ने वेंस के साथ अच्छे संबंधों को ध्यान में रखते हुए नई राजनीतिक पार्टी बनाने के फैसले पर रोक लगा दी है।

मस्क-ट्रंप के मतभेद बने रिपब्लिकन पार्टी की चिंता की वजह
ट्रंप के चुनावी अभियान में मस्क ने काफी मदद की थी। न सिर्फ सोशल मीडिया पर प्रचार में, बल्कि आर्थिक तौर पर भी मस्क की मदद से ट्रंप की जीत की राह आसान हुई थी। ट्रंप से विवाद के बीच मस्क ने यह भी कहा था कि उनकी मदद के बिना ट्रंप फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति नहीं बन पाते। मस्क और ट्रंप के बीच चल रहे मतभेदों की वजह से अब रिपब्लिकन पार्टी को इस बात की चिंता हो रही है कि 2026 के होने वाले मध्यावधि चुनावों में उनके लिए बहुमत बनाए रखना मुश्किल हो सकता है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *