Search
Friday 19 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

‘एआई मतलब आल इंक्लूसिव, तकनीक का लोकतंत्रीकरण जरूरी’ -पीएम मोदी

‘एआई मतलब आल इंक्लूसिव, तकनीक का लोकतंत्रीकरण जरूरी’ -पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फ्रांस दौरे का आखिरी दिन पूरी तरह भारत के नाम रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने पहले यूरोप के सबसे बड़े तकनीकी महाकुंभ ‘विवेटेक 2026’ में दुनिया को भारत की डिजिटल ताकत का लोहा मनवाया और फिर देर शाम पेरिस के ‘सैले प्लेयेल केंद्र’ में आयोजित ‘बोंजोर मोदी’ सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के बीच पहुंचकर ‘भारत कनेक्ट’ का नारा दिया। पूरे दौरे के दौरान उनके स्वागत में लगे नारों से पेरिस गूंजता रहा। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने खुद इस तकनीकी महाकुंभ में प्रधानमंत्री मोदी के साथ शिरकत की और दोनों नेताओं ने भारतीय स्टार्ट-अप्स से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने क्या कहा?
विवेटेक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने दुनिया के सामने भारत का विजन रखा। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी का फायदा समाज के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। भारत के लिए एआई का असली मतलब ऑल इंक्लूसिव है। उन्होंने कहा कि तकनीक का लोकतंत्रीकरण जरूरी है, इसे किसी एक देश या कंपनी के एकाधिकार में नहीं बांधा जा सकता। पीएम ने गर्व से रेखांकित किया कि आज दुनिया के कुल रियल-टाइम डिजिटल ट्रांजैक्शन का 50 प्रतिशत अकेले भारत में होता है और यूपीआई अब फ्रांस में भी कमाल कर रहा है। मोदी ने अमूल की एआई आधारित सहायक ‘सरलबेन’ का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता किसानों और ग्रामीण समुदायों तक पहुंच रही है। उन्होंने वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित करते हुए कहा कि भारत सरकार ने तकनीकी नवाचार और नए उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए 50 बिलियन डॉलर के लक्षित प्रोत्साहन की व्यवस्था की है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *