Search
Sunday 20 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के परिजन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर की डाक सहायक स्व. उर्मिला सैनी के मासूम बच्चों की स्कूली एवं उच्च शिक्षा की पढ़ाई-लिखाई के लिये 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मानवीय संवेदना जताते हुए इंदौर में घटित दुघर्टना में मासूम अव्यक्त (उम्र 7 वर्ष) और प्रेक्षा (उम्र 15 वर्ष) के सर से माँ मती उर्मिला सैनी का साया उठने के बाद मासूम बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिये आर्थिक सहायता प्रदान की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मासूम प्रेक्षा ने नाना सत्यनारायण मालाकार और अन्य परिजनों के साथ विधानसभा स्थित कक्ष में भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि वे स्वयं को बिल्कुल भी अकेला न समझें। सरकार मासूम बच्चों की शिक्षा के लिये हरसंभव मदद करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों के नाम 5 लाख रूपये की एफडी होगी। एफडी की ब्याज की राशि बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में व्यय की जायेगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *