Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने रविवार को गुजरात, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा सीटों पर उप-चुनाव का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, 19 जून को वोटिंग होगी और 23 जून को परिणाम जारी किया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर चार राज्यों केरल, गुजरात, पंजाब और पश्चिम बंगाल की पांच विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की घोषणा की है।

चुनाव आयोग ने जारी किया शेड्यूल
चुनाव आयोग ने बताया कि गुजरात के कादी (एससी) और विसावदर विधानसभा, केरल की निलंबूर, पंजाब की लुधियाना और पश्चिम बंगाल की कालीगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा। चुनाव आयोग ने आगामी उपचुनाव का शेड्यूल जारी करते हुए बताया कि चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 26 मई 2025 (सोमवार) को राजपत्र अधिसूचना जारी होने के साथ होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 2 जून (सोमवार) तय की गई है, जबकि 3 जून (मंगलवार) को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 5 जून (गुरुवार) तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 19 जून 2025 (गुरुवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद 23 जून (सोमवार) को वोटों की गिनती होगी। चुनाव आयोग के अनुसार, 25 जून 2025 (बुधवार) तक पूरी चुनाव प्रक्रिया संपन्न कर ली जाएगी।

चुनाव- तारीख और दिन
राजपत्र अधिसूचना जारी होने की तारीख: 26 मई 2025 (सोमवार)
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख: 2 जून 2025 (सोमवार)
नामांकन पत्रों की जांच की तारीख: 3 जून 2025 (मंगलवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख: 5 जून 2025 (गुरुवार)
मतदान की तारीख: 19 जून 2025 (गुरुवार)
वोटों की गिनती की तारीख: 23 जून 2025 (सोमवार)
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की अंतिम तारीख: 25 जून 2025 (बुधवार)




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *