Search
Saturday 10 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

भाजपा संगठन चुनाव, 12 को जिला निर्वाचन अधिकारी प्रदेश संगठन को सौंपेंगे अंतिम रिपोर्ट

भाजपा संगठन चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार से रायशुमारी का दौर शुरू हो गया है। यह तीन दिन तक चलेगा। 12 दिसंबर को जिला निर्वाचन अधिकारी एक नाम तय कर प्रदेश संगठन को रिपोर्ट सौंपेंगे। 13, 14 को नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी जाएगी।

तीन नामों का पैनल वरिष्ठ नेताओं, सांसद और विधायकों से जिला निर्वाचन अधिकारी ने मांगे थे। रायशुमारी में पर्यवेक्षकों की भूमिका अहम रहने वाली है। उनसे हरी झंडी मिलने के बाद ही जिला निर्वाचन अधिकारी रिपोर्ट तैयार करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक कई मंडलों में क्षेत्रीय नेताओं की गुटबाजी के कारण विवाद जैसी स्थिति बन सकती है। वहां यदि सहमति नहीं बनी तो वहां के चुनावों को होल्ड पर कर दिया जाएगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *