Search
Saturday 7 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

अहमदाबाद में महामुकाबला: क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें फाइनल के लिए क्या है ‘रिजर्व डे’ और ‘जॉइंट विनर’ का गणित

अहमदाबाद में महामुकाबला: क्या बारिश बनेगी विलेन? जानें फाइनल के लिए क्या है ‘रिजर्व डे’ और ‘जॉइंट विनर’ का गणित
2026 टी20 वर्ल्ड कप का आगाज ठीक एक महीने पहले शुरू हुआ था. 54 मैचों के रोमांच के बाद अब फाइनल की बारी आ गई है, जिसमें भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) आमने-सामने होंगे. फाइनल मैच 8 मार्च को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत 2 बार चैंपियन बन चुका है और न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब की तलाश में है.

ये टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार होगा जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा. मगर फाइनल मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है तो किसे विजेता घोषित किया जाएगा. यहां समझ लीजिए पूरा नियम.

बारिश आई, तो क्या होगा?
भारत बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच 8 मार्च को खेला जाना है. अगर 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोई खेल नहीं हो पाता है तो ऐसे में रिजर्व डे का नियम लागू हो जाएगा. इस परिस्थिति में फाइनल मैच 9 मार्च को खेला जाएगा. आपको बताते चलें कि पहले 8 तारीख को ही कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा.

रिजर्व डे पर भी बारिश आई, तो क्या?
अगर 9 मार्च को भी नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मैच में बारिश खलल देती है तो कम से कम 10 ओवर का मैच करवाने का प्रयास किया जाएगा. आईसीसी इवेंट्स के नॉकआउट मैचों में परिणाम आने के लिए प्रत्येक पारी में कम से कम 10 ओवर का खेल होना जरूरी होता है. अगर पहले दिन कुछ ओवरों का खेल हो जाता है तो रिजर्व डे के दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहां पिछले दिन रुका था.

अगर रिजर्व डे का दिन भी पूरी तरह बारिश में धुल जाता है, तो भारत और न्यूजीलैंड दोनों को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे बहुत कम मौके रहे हैं जब किसी आईसीसी इवेंट के फाइनल मैच में बारिश के कारण कोई खेल ना हो पाया हो. 2002 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में ऐसा हुआ था, जब भारत और श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित कर दिया गया था.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *