Search
Tuesday 24 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

अभिनेता अल्लू अर्जुन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत: भगदड़ मामले में अंतरिम जमानत

लोकप्रिय तेलुगु अभिनेता अल्लू अर्जुन को उनकी हाल में प्रदर्शित फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के मामले में पुलिस कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार कर चिक्कड़पल्ली थाने ले गई थी। इसके बाद अल्लू अर्जुन को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। अब हाई कोर्ट से अल्लू अर्जुन को राहत मिली है।

हैदराबाद के संध्या थिएटर में ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ मची थी। ‘पुष्पा 2’ की स्क्रीनिंग के दौरान मची भगदड़ में एक महिला की जान चली गई और वहीं उसी महिला के दो बच्चों को दम घुटने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी एजेंसी और थिएटर के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। अब इस मामले पर अल्लू अर्जुन ने रिएक्ट किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर जान गंवाने वाली महिला रेवती की मौत पर दुख जताया है। साथ ही अभिनेता ने इलाज का खर्च उठाने की भी जिम्मेदारी ली है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *