Search
Sunday 25 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

संत हिरदाराम ने देश को दिशा देने का काम किया – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को सिंधी समाज के संत हिरदाराम की जयंती पर बैरागढ स्थित संत हिरदाराम नगर पहुंचकर संत हिरदाराम की कुटिया में प्रणाम कर संत सिद्ध भाऊ जी से आर्शीवाद लेकर प्रसादी ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम ने केवल मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देश को दिशा देने का काम किया है। संत हिरदाराम की आभा और व्यक्तित्व सभी को प्रभावित करता है। संत हिरदाराम की वाणी और आभा से हमें काम करने की नई शक्ति मिलती है। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि संत हिरदाराम के आशीर्वाद से काम करने की दिशा और धर्म व अध्यात्म का ज्ञान भी प्राप्त होता है। संत ने समाज सेवा के जो कार्य किए हैं, वह हम सभी को प्रभावित करने के साथ प्रेरणा देता है। हम समय-समय पर संत हिरादाराम का आर्शीवाद लेने पहुंचते हैं और उनकी बताई गई बातों का अनुसरण कर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं।

इस अवसर पर विधायक रामेश्वर शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *