Search
Thursday 5 November 2026
  • :
  • :
Latest Update

मध्य प्रदेश में एक बार फिर शुरू हुआ तेज बारिश का दौर

मध्य प्रदेश में एक बार फिर तेज बारिश का दौर शुरू हो गया है। भोपाल में कल रात से लगातार बारिश हो रही है। वहीं बालाघाट के परसवाड़ा में 5 इंच, रीवा के हनुमाना और ग्वालियर के घांटीगांव में 4 इंच बारिश हुई। छिंदवाड़ा सहित कई अन्य जिलों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए तेज बारिश का अलर्ट जारी करते हुए सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, अलीराजपुर, झाबुआ सहित 8 जिलों के लिए भारी बारिश का ओरेंज अलर्ट जारी किया है।

 




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *