Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

एम्स भोपाल में किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया

एम्स भोपाल से अच्छी खबर आई है। एम्स में कल किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया गया। यह सफल प्रत्यारोपण यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और एनेस्थीसिया विभाग के डॉक्टरों के संयुक्त प्रयास से संभव हुआ है। एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि सभी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद एम्स भोपाल मरीजों की सुविधा और उनके उपचार को लेकर बेहद संवेदनशील है, जिसके कारण हम प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे पा रहे हैं। इस किडनी प्रत्यारोपण में किडनी दाता और प्राप्त करने वाले दोनों ही ठीक तरह से रिकवर हो रहे हैं और दोनों की जल्दी ही अस्पताल से छुट्टी की जाएगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *