Search
Saturday 9 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

कारगिल विजय दिवस की मशाल रैली में सम्मिलित हुए विधायक भगवानदास सबनानी

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 26, 2024/ कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विशाल मशाल रैली का आयोजन शाहिद गेट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भोपाल जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी सहित बड़ी संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मशाल रैली को संबोधित करते हुए दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारत वीरों की भूमि है हमारे देश की सेना ने कई कीर्तिमान रचे हैं आज हम कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर इस मशाल रैली के माध्यम से अपने वीर सेनिको को सिर्फ याद ही नहीं कर रहे है बल्कि उनके समर्पण को प्रणाम कर रहे हैं आज भारत की सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहती और दुश्मनों के दांत खट्टे करने में उसको वक्त नहीं लगता,आज हमारी सेना आधुनिक से आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है हर प्रकार के हथियार उसके पास है कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता, भारत माता के वीर सपूत हर पल भारत माता की सेवा में लगे रहते हैं हर भारतवासी को अपनी सेना पर गर्व है, इस अवसर पर मशाल रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, जय हिन्द की सेना, वंदे मातरम का जयघोष कर विशाल मशाल रैली निकाली गई।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *