Search
Friday 23 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रुपये का स्मारक सिक्का

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित लोकभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में पूज्य माता साहिब हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया। यह सिक्का माता साहिब हासी देवी जी की 200वीं जयंती के अवसर पर भारत सरकार के वित्त मंत्रालय द्वारा जारी किया गया है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय उपस्थित रहे।

सिंधी समाज के लिए गौरवपूर्ण अवसर
पूज्य माता साहिब हासी देवी जी रायपुर के प्रतिष्ठित शदाणी दरबार की पांचवीं पीठाधीश थीं। उनके सम्मान में स्मारक सिक्का जारी किया जाना सिंधी समाज के लिए विशेष महत्व रखता है। इस पहल का उद्देश्य उनके जीवन, आध्यात्मिक विचारों और योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना है।

सिक्के पर अंकित है माता हासी देवी जी का चित्र
जारी किए गए विशेष स्मारक सिक्के के एक ओर पूज्य माता हासी देवी जी की छवि अंकित है, जबकि दूसरी ओर अशोक स्तंभ का सिंह शीर्ष और 200 रुपये का मूल्यवर्ग दर्शाया गया है। यह सिक्का उनकी 200वीं जयंती को यादगार बनाने के साथ उनकी आध्यात्मिक विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

कार्यक्रम में शामिल हुए जनप्रतिनिधि और समाज के प्रतिनिधि
कार्यक्रम में राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, शदाणी दरबार के सदस्य तथा देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे सिंधी समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। शदाणी दरबार के पीठाधीश संत डॉ. युधिष्ठिर लाल जी ने स्वागत उद्बोधन दिया।

स्मारक सिक्के के अनावरण के बाद श्रद्धालुओं और सिक्का संग्राहकों के लिए इसे शदाणी दरबार की विभिन्न इकाइयों के माध्यम से बुक करने की व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *