Search
Sunday 13 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आगाज, वैश्विक मुद्दों पर महामंथन

भारत की मेजबानी में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का शनिवार को राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आगाज हुआ। दो दिवसीय सम्मेलन में BRICS देशों के शीर्ष नेता वैश्विक शासन व्यवस्था, बहुपक्षवाद, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा सुरक्षा और सतत विकास जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रहे इस सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा समेत कई देशों के नेता शामिल हुए हैं। सम्मेलन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

भारत ने अपनी BRICS अध्यक्षता के दौरान समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करने को प्रमुख प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS को मजबूत करने के साथ वैश्विक संस्थाओं में सुधार की जरूरत पर भी जोर दिया और सदस्य देशों से वैश्विक शासन सुधार के लिए 10 प्रस्ताव तैयार करने का आह्वान किया।

सम्मेलन के दौरान नेताओं के बीच द्विपक्षीय मुलाकातों का दौर भी जारी है। भारत के लिए यह सम्मेलन वैश्विक दक्षिण की आवाज को मजबूती देने और आर्थिक, रणनीतिक तथा तकनीकी सहयोग को नए स्तर पर ले जाने के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *