Search
Thursday 16 July 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रॉपर्टी के लिए रची खौफनाक साजिश, दंपति गिरफ्तार

प्रॉपर्टी के लिए रची खौफनाक साजिश, दंपति गिरफ्तार
दिल्ली के वसुंधरा एन्क्लेव स्थित सत्यम अपार्टमेंट में 3 जून को हुई दिल्ली विश्वविद्यालय की Assistant Professor देबोस्मिता पॉल (39) की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने पश्चिम बंगाल से फरार चल रहे किरायेदार दंपती राम प्रसाद दास और उसकी पत्नी बनश्री दास को गिरफ्तार कर लिया है। जांच के दौरान हुए खुलासों ने इस सनसनीखेज Murder Case के पीछे छिपी एक बड़ी साजिश को उजागर कर दिया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी राम प्रसाद ने कबूल किया कि उसने करीब डेढ़ महीने पहले ही प्रोफेसर देबोस्मिता की हत्या की Planning शुरू कर दी थी। उसका मकसद पश्चिम बंगाल के बर्धवान स्थित प्रोफेसर की करोड़ों रुपये की Property पर कब्जा जमाना था।

जांच में सामने आया है कि राम प्रसाद पिछले तीन वर्षों से प्रोफेसर के बर्धवान स्थित लगभग 1200 गज के मकान में किराए पर रह रहा था। इस Property की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। जब प्रोफेसर देबोस्मिता ने उससे मकान खाली करने को कहा और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, तभी आरोपी की नीयत बदल गई और उसने हत्या की साजिश रचनी शुरू कर दी।

आरोपी दंपती ने अपने 13 वर्षीय बेटे के साथ दो बार दिल्ली आकर प्रोफेसर के घर की रेकी की थी। इस दौरान उन्होंने घर की तस्वीरें भी खींचीं और Entry-Exit Points का अध्ययन किया। योजना को अंतिम रूप देने के बाद वे 1 जून को दिल्ली पहुंचे और 2 जून को दल्लूपुरा के एक Guest House में ठहरे।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने अपने कपड़े बदले और लिफ्ट के जरिए नीचे उतरकर एक Cab से आनंद विहार पहुंचे। वहां से उन्होंने ऑटो लेकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रुख किया। स्टेशन पहुंचने पर उन्होंने दोबारा कपड़े बदले, General Ticket खरीदा और पूर्वा एक्सप्रेस से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गए।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *