Search
Wednesday 29 April 2026
  • :
  • :
Latest Update

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ की सुनामी

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ की सुनामी
हर हफ्ते सिनेमाघरों में कोई ना कोई फिल्म रिलीज होती है. इसमें कई बार कुछ शानदार परफॉर्म करती हैं तो कुछ रिकॉर्ड तोड़ कमाई करती हैं. ऐसे में 2026 का अप्रैल महीना भी खत्म हो गया. इन 28 दिनों में सिनेमाघरों में बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों ने दस्तक दी लेकिन कोई खास चल नहीं पाईं लेकिन दो फिल्मों ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ ने अकेले ही बॉक्स ऑफिस को लूट लिया. उन्होंने अकेले ही 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया. चलिए बताते हैं 2026 के अप्रैल महीना बॉक्स ऑफिस के लिए कैसा रहा.

‘धुरंधर 2’ ने अप्रैल में किया 200 करोड़ से ज्यादा कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने अप्रैल महीने में अकेले ही कमाल का बिजनेस किया. फिल्म ने इस एक महीने में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया. मूवी ने डे-40 तक अप्रैल में 232.22 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) की कमाई की. मेकर्स और बॉलीवुड के लिए एक बेहतरीन आंकड़ा है. वहीं, अप्रैल महीना भी बॉक्स ऑफिस के लिहास से शानदार रहा. वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 350 करोड़ से ज्यादा रहा.

‘भूत बंगला’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे
इसके साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन किया. फिल्म का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच चुका है. इसे अप्रैल के मिड में रिलीज किया गया था. इसे 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था.

सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने महज 17 दिनों में ही 117.05 करोड़ (इंडिया नेट कलेक्शन) की कमाई कर चुकी है. जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 188.75 करोड़ रहा और ये जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में भी एंट्री मार लेगी.

500 करोड़ के पार रहा अप्रैल का बॉक्स ऑफिस
गौरतलब है कि ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ की अप्रैल 2026 की वर्ल्डवाइड कमाई ही 500 करोड़ के पार पहुंच गई है. इन दोनों ही फिल्मों ने बॉलीवुड के अप्रैल कलेक्शन को 500 करोड़ के पार 538.75 करोड़ पहुंचा दिया है. ‘भूत बंगला’ के वर्ल्डवाइड 200 करोड़ के क्लब में एंट्री मारते ही दोनों फिल्मों की कमाई का आंकड़ा मिलाकर 550 करोड़ के पार हो जाएगा.

वहीं, सैकनिल्क के अनुसार, दोनों फिल्मों के इंडिया ग्रॉस कलेक्शन को भी मिला दिया जाए तो इसका आंकड़ा 425 करोड़ पहुंच गया है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *