Search
Sunday 19 April 2026
  • :
  • :
Latest Update

ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, औबेदुल्लागंज की छात्रा का प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल

ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, औबेदुल्लागंज की छात्रा का प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल
शहर के प्रतिष्ठित ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का विषय है कि कक्षा 12वीं की छात्रा अंशिका नागर (पुत्री श्री राजू नागर, निवासी दिवटिया, ओबेदुल्लागंज) का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित MY Bharat Budget Quest 2026 प्रतियोगिता के फाइनल राउंड के लिए हुआ।

इस उपलब्धि के अंतर्गत अंशिका को देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ वर्चुअल संवाद का विशेष अवसर प्राप्त हुआ, जो विद्यालय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता में देशभर से 12 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से अंशिका ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं बजट विषयों की गहन समझ के बल पर शीर्ष 800 प्रतिभागियों में स्थान बनाकर नगर के ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया।

दो शुरुआती राउंड्स पार करने के बाद, फाइनल राउंड का आयोजन 12 एवं 13 अप्रैल 2026 को किया गया। 13 अप्रैल को आयोजित वर्चुअल संवाद में अंशिका ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ देश की आर्थिक नीतियों पर अपने विचार साझा किए।

इस दौरान अंशिका को मध्यप्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी के साथ भी संवाद करने का अवसर मिला, जो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक अनुभव रहा।

विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, सहपाठियों एवं नगर के नागरिकों ने इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए अंशिका को बधाई दी है। नगर के रहवासियों ने कहा कि यह उपलब्धि ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समर्पित शिक्षण व्यवस्था का प्रमाण है। सभी ने अंशिका के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वह आगे भी औबेदुल्लागंज और ग्लोबल स्कूल का नाम इसी प्रकार रोशन करती रहेंगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *