Search
Saturday 21 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी

IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिली चेतावनी
वैभव सूर्यवंशी ने साल 2025 में अपना IPL डेब्यू किया. पहले ही सीजन में 200+ स्ट्राइक रेट से बैटिंग की और 36 के बढ़िया औसत से रन बनाए थे. अब IPL 2026 में उनपर अपनी फॉर्म को बरकरार रखने का दबाव होगा. वो राइजिंग स्टार्स एशिया कप और अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप में भी बढ़िया प्रदर्शन करके आ रहे हैं. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी है.

वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए 35 गेंद में शतक लगा दिया था, जो इंडियन प्रीमियर लीग में किसी भारतीय द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है. इरफान पठान का कहना है कि निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना और कठिन परिस्थितियों में खुद को ढालना IPL 2026 में वैभव के लिए सबसे बड़ी चुनौती होगी.

इरफान पठान ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में बहुत सारा क्रिकेट खेला है. वो रणजी ट्रॉफी में खेले हैं, अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में खेले हैं और अन्य टूर्नामेंट्स में भी रन बनाए हैं. ऐसे में विपक्षी टीमें उनके गेम को अच्छे परखते हुए उनकी कमजोरियां तलाश रही होंगी. इसी वजह से वैभव को अपना गेम बेहतर करना होगा और कमजोरियों को दूर करना होगा.

वैभव को मिली वॉर्निंग
इरफान पठान ने कहा, “वो क्रिकेट के हर फॉर्मेट में आसानी से शतक लगा रहे हैं. जब आप निरंतर ऐसा करते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है. इस आईपीएल सीजन में सभी गेंदबाज अलग-अलग रणनीति तैयार करके आएंगे और वैभव खुद को साबित करने उतरेंगे. जब वैभव इस सीजन में लगातार रन बना पाएंगे तब हम कह पाएंगे कि वाकई में वैभव ने अपने गेम को बेहतर बनाया है.”

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सात मैचों में 252 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 206.5 का रहा था. अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने 80 गेंदों में 175 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी और पूरे टूर्नामेंट में 7 मैच खेलकर 439 रन बनाए थे.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *