Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

DGCA ने जारी की गाइडलाइंस

DGCA ने जारी की गाइडलाइंस
फ्लाइट में उड़ान के दौरान अब आप फोन या दूसरे गैजेट्स चार्ज करने के लिए पावर बैंक का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने उड़ान के दौरान पावर बैंक का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया है।

DGCA ने जारी की एडवायजरी
DGCA की ओर से रविवार को जारी एक एडवायजरी में कहा गया है कि उड़ान में पावर बैंक से मोबाइल, लैपटॉप या कोई भी गैजेट चार्ज नहीं कर सकते। यहां तक कि प्लेन की सीट में लगे पावर सॉकेट से भी पावर बैंक को चार्ज नहीं कर सकते। यह एडवायजरी दुनिया भर में लिथियम बैटरी के ओवरहीटिंग या आग पकड़ने की कई घटनाओं के बाद आई है। पावर बैंक और स्पेयर लीथियम बैटरी सिर्फ हैंड बैगेज या कैबिन बैग में ही ले जा सकते हैं। इन्हें ओवरहेड बिन यानी सिर के ऊपर जो शेल्फ बनी होती हैं, जहां यात्री अपना सामान रखते हैं, उसमें भी नहीं रख सकते हैं। चेक-इन बैगेज में तो पहले से ही बैन है।

नवंबर में जारी हुआ था सर्कुलर
दरअसल, DGCA ने नवंबर में एक ‘Dangerous Goods Advisory Circular’ जारी किया था। जिसमें कहा गया था कि पावर बैंक और स्पेयर बैटरी केवल हैंड बैगेज में ही ले जाने की इजाजत होगी। उन्हें ओवरहेड कम्पार्टमेंट में लेकर नहीं जा सकते। यह नियम इसलिए बनाया गया क्योंकि ओवरहेड केबिन में होने वाली किसी भी आग का आसानी से पता नहीं चल पाता।

सर्कुलर में कहा गया “आजकल ज्यादातर रिचार्ज होने वाले उपकरणों जैसे मोबाइल, लैपटॉप में लीथियम बैटरी का इस्तेमाल होता है। इसलिए हवाई जहाज़ में लोग ज्यादा लीथियम बैटरी ले जाने लगे हैं। पावर बैंक, पोर्टेबल चार्जर और ऐसे ही बाकी उपकरणों में मौजूद लीथियम बैटरी आग लगने का कारण बन सकती हैं और प्लेन के अंदर आग लग सकती है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *