Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

बीकानेर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी पार्क, 2,450 मेगावाट होगी बिजली उत्पादन क्षमता

बीकानेर में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा सोलर एनर्जी पार्क, 2,450 मेगावाट होगी बिजली उत्पादन क्षमता
बीकानेर। राजस्थान एक बार फिर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के लिए मिसाल बनने जा रहा है। बीकानेर जिले के पूगल क्षेत्र में विकसित किया जा रहा पूगल सोलर पार्क देश का पहला सोलर पार्क होगा, जिसमें बड़े पैमाने पर बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) को सौर ऊर्जा उत्पादन के साथ जोड़ा जा रहा है। यह पार्क 2,450 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता और 5,000 मेगावाट की स्टोरेज क्षमता वाला होगा, जिससे अतिरिक्त सौर ऊर्जा को संग्रहित कर गैर-धूप वाले घंटों में भी बिजली आपूर्ति की जा सकेगी।

इंडिया एनर्जी स्टोरेज एलायंस (IESA) के अध्यक्ष देबमल्य सेन ने बताया कि ‘राजस्थान में प्रस्तावित यह सोलर-बीईएसएस प्लांट दुनिया के सबसे बड़े संयंत्रों में से एक होगा। यह भारत के लिए ऊर्जा क्षेत्र में एक बड़ा गेम-चेंजर साबित होगा।’
प्रदेश को मिलेगी बिजली

यह महत्वाकांक्षी परियोजना राजस्थान सोलर पार्क डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (RSDCL) द्वारा लगाई जा रही है, जो राजस्थान नवीकरणीय ऊर्जा निगम लिमिटेड (RRECL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव अजिताभ शर्मा ने बताया कि इस पार्क से उत्पन्न ऊर्जा राज्य के घरेलू उपभोग के लिए इस्तेमाल होगी, जिससे राजस्थान आत्मनिर्भर ऊर्जा राज्य बनने की दिशा में और आगे बढ़ेगा।

4,780 हेक्टेयर भूमि पर बन रहा सोलर पार्क
करीब 4,780 हेक्टेयर सरकारी भूमि पर फैल चुके इस प्रोजेक्ट की सभी भूमि संबंधित औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं। इसे ‘प्लग एंड प्ले मॉडल’ के तहत विकसित किया जा रहा है, जिसमें सड़कें, ड्रेनेज सिस्टम, बाउंड्री फेंसिंग और पावर इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं पहले से तैयार की जा रही हैं, ताकि निवेशक आसानी से काम शुरू कर सकें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *