Search
Tuesday 24 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

PM मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया शुभारंभ

PM मोदी ने नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (8 अक्टूबर) नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के पहले चरण का उद्घाटन किया है। लगभग 19,650 करोड़ रुपये की लागत से तैयार एनएमआईए भारत का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट है, जिसे सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत बनाया गया है। यह मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) का दूसरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) से दोगुना बड़ा है।

19650 करोड़ की लागत से है बना, करोड़ों यात्रियों को संभालने की है क्षमता
1160 हेक्टेयर में फैले इस अत्याधुनिक एयरपोर्ट को दुनिया के सबसे कुशल एयरपोर्टों में से एक के रूप में डिजाइन किया गया है। यह छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ मिलकर काम करेगा। एनएमआईए को कई चरणों में बनाया जा रहा है। पूरी तरह से शुरू होने के बाद एनएमआईए 9 करोड़ यात्रियों को सर्विस देने और हर साल 32 लाख मीट्रिक टन (एमएमटी) से अधिक माल का प्रबंधन करने में सक्षम होगा।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों यात्रियों के लिए स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सुविधाओं से लैस है। इसमें लार्ज कमर्शियल एयरक्राफ्ट को हैंडल करने के लिए 3,700 मीटर लंबा रनवे, मॉडर्न पैसेंजर टर्मिनल और एडवांस्ड एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम शामिल हैं।

एयरपोर्ट का डिजाइन भारत के राष्ट्रीय फूल कमल से प्रेरित है। टर्मिनल की छत को कमल की पंखुड़ियों की तरह बनाया गया है, जिसे 12 खूबसूरत स्तंभ सहारा दे रहें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *