Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

कोलार में दहन होगा 105 फीट का प्रदेश का सबसे बड़ा रावण, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण

कोलार में दहन होगा 105 फीट का प्रदेश का सबसे बड़ा रावण, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया स्थल निरीक्षण

भोपाल।
कोलार हिन्दू उत्सव समिति, दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को कोलार के बंजारी दशहरा मैदान में विशाल दशहरा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष भी मध्यप्रदेश के सबसे बड़े रावण दहन यानी 105 फीट के रावण के पुतले के दहन की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। बंजारी दशहरा मैदान में आयोजित प्रदेश के सबसे बड़े दशहरा महोत्सव की तैयारी को लेकर समिति के संरक्षक व विधायक रामेश्वर शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं समिति के सचिव रवींद्र यति सहित तमाम पदाधिकारी ने दशहरा मैदान का निरीक्षण किया। उन्होंने मैदान में उपयोगी और महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं को जल्द ही पूर्ण करने के निर्देश दिए।
कोलार हिंदू उत्सव समिति के सचिव रविंद्र यति ने बताया कि
कोलार में लगातार 23 वे साल भव्य और विशाल रावण दहन किया जा रहा है। विगत 15 वर्षों से लगातार इस आयोजन में 105 फिट के रावण के पुतले का दहन किया जा रहा है। साथ ही मेघनाथ एवं कुंभकरण के पुतलों का भी दहन होगा, जिसमें जयपुर एवं शिवाकाशी की रंगारंग आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा।

देश-विदेश के कलाकारों द्वारा दी जाएगी प्रस्तुति
कोलार दशहरा महोत्सव के इस बार मंच पर नाट्य श्री एवं भारतीय कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुति की जाएगी। इस बार भी लगातार श्रद्धेय विजेश लूनावत जी युवा पुरस्कार भी मंच से प्रदान किया जाएगा। आयोजन मे हजारों की संख्या में शहरवासियों के आने की संभावना है। मैदान में महिलाओं, बच्चों, वीआईपी एवं वीवीआईपी व्यक्तियों के बैठने की लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। साथ ही महिलाओं एवं बच्चों के लिए पानी, बिस्किट, चिप्स आदि की भी व्यवस्था होगी। पूरे मैदान में प्रकाश की व्यवस्था के लिए टॉवर लगा कर पूरे मैदान को जगमग किया जाएगा। मैदान में कई जगह अलग से टॉवर बना कर एलईडी की बड़ी स्क्रीन लगाई जाएगी, जिसमें कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया जाएगा। मैदान में स्पेशल सराउडींग साउन्ड की व्यमस्था भी की जाएगी। पार्कींग की अत्यआधुनिक व्‍यवस्था की जा रही है, जिसमें आम जनता एवं वी.आई.पी. की अलग व्यवस्था पूरे मैदान में आवश्यकतानुसार पी.डब्लू.डी. द्वारा बेरिकेटिंग लगाने की व्यवस्था की जा रही है। मध्यप्रदेश विद्युत मंडल द्वारा बिजली की व्यवस्था की गई है। इस मौके मे अध्यक्ष महेश मीना, सुनील सिंह, राजीव शर्मा, आदित्य नरोलिया, राजीव दीक्षित, कोषाध्यक्ष अखिलेश शुक्ला, हरीश यादव, भगवानदास विश्वकर्मा, सुरेन्द्र सिंह विष्ट, पार्थ पाटीदार, संतोष सेन, बजरंग भगत, सरदार सिंह पटेल, ग्रजेश कटारे, अनुज गौर, सुभाष अय्यर, दिलीप पाण्डेय, अवतार सिंह मठारू, नरेश पाटीदार, विकास जैन, अशोक मीना, राजकुमार मिश्रा, प्रकाश वर्मा, संदीप श्रीवास्तव, संदीप सिंह परिहार, रोहित मिश्रा, रवि यादव महिला संयोजन समिति से साधना श्रीवास्तव, आराधना तोमर, सुरेन्‍द्र शुक्ला, धनराज नायडू, पलाश साहू, विजय श्रीवास सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *