Search
Monday 23 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

तीन दिन में 50 करोड़ पार हुई ‘जॉली एलएलबी 3’

तीन दिन में 50 करोड़ पार हुई ‘जॉली एलएलबी 3’
इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी और चर्चित फिल्मों ने दस्तक दी। शुक्रवार को तीन फिल्में रिलीज हुईं जिनमें अक्षय कुमार और अरशद वारसी की ‘जॉली एलएलबी 3’, अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ और सीएम योगी आदित्यनाथ के जीवन पर बनी ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ शामिल है। इसके साथ ही पहले से चल रही ‘मिराय’, जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ और साउथ की दमदार फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ ने भी दर्शकों को अपनी ओर खींचे रखा।

जॉली एलएलबी 3
लंबे समय से दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही रिलीज हुई, सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला। पहले दिन लगभग 12 करोड़ की ओपनिंग के बाद शनिवार को फिल्म की रफ्तार तेज हुई और यह आंकड़ा 20 करोड़ तक पहुंच गया। रविवार को भी दर्शकों ने कोर्टरूम ड्रामा को हाथों-हाथ लिया और करीब 21 करोड़ की कमाई दर्ज की। सिर्फ तीन दिनों में फिल्म ने 53.50 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की जोड़ी ने इस बार कोर्ट के भीतर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी बाजी मार ली।

निशानची
अनुराग कश्यप की इस फिल्म से बड़े सरप्राइज की उम्मीद थी, लेकिन शुरुआत बेहद कमजोर रही। शुक्रवार को मात्र 25 लाख की कमाई करने वाली ‘निशानची’ ने शनिवार को मामूली बढ़त के साथ 39 लाख कमाए। रविवार को हालात और खराब हो गए और कलेक्शन घटकर 21 लाख रह गया। तीन दिनों में कुल मिलाकर फिल्म केवल 85 लाख रुपये ही जुटा पाई। ऐश्वर्य ठाकरे की डेब्यू फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम रही।

अजेय
सीएम योगी आदित्यनाथ की जिंदगी पर बनी इस फिल्म से भी मेकर्स को बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी। हालांकि पहले दिन कलेक्शन 25 लाख तक ही सीमित रहा। शनिवार को हल्की बढ़ोतरी के साथ फिल्म ने 32.76 लाख कमाए और रविवार को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिनों में ‘अजेय’ ने 1.18 करोड़ का बिजनेस किया है। अनंत जोशी द्वारा निभाया गया योगी का किरदार चर्चा में तो है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर असर उतना बड़ा नहीं पड़ा।

मिराय
तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराय’ लगातार दूसरे हफ्ते भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को फिल्म ने 5.15 करोड़ की कमाई की और रविवार को यह आंकड़ा 5.75 करोड़ तक पहुंच गया। अब तक कुल कलेक्शन 78.75 करोड़ को पार कर चुका है। दर्शक इस फिल्म की विजुअल इफेक्ट्स और कहानी से खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *