Search
Tuesday 24 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

संजय लीला भंसाली और प्रसून जोशी होंगे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित

संजय लीला भंसाली और प्रसून जोशी होंगे राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान से सम्मानित
संस्कृति विभाग ने वर्ष-2024 और 2025 के राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की है। इनमें वर्ष-2024 का राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान गीत लेखन के लिए प्रसून जोशी दिल्ली और वर्ष-2025 का सम्मान फ़िल्म निर्देशन के लिए संजय लीला भंसाली मुंबई को प्रदान किया जाएगा। सम्मान समारोह 13 अक्टूबर को खंडवा में होगा।

संचालक, संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन की ओर से दिए जाने वाले सालाना राष्ट्रीय सम्मानों के लिए समिति द्वारा चयनित योग्य कलाकारों और महान हस्तियों के नामों की घोषणा की गई है। इनमें पिछले वर्ष के लंबित पुरस्कारों को भी शामिल किया गया है।

इनमें राष्‍ट्रीय किशोर कुमार सम्‍मान, राष्‍ट्रीय लता मंगेशकर सम्‍मान, राष्‍ट्रीय महात्‍मा गांधी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी सम्‍मान, राष्‍ट्रीय निर्मल वर्मा सम्‍मान, राष्‍ट्रीय फादर कामिल बुल्‍के सम्‍मान, राष्‍ट्रीय गुणाकर मुले सम्‍मान एवं राष्‍ट्रीय हिंदी सेवा सम्‍मान की घोषणा की गई है।
पांच लाख रुपये और अलंकरण पट्टिका से करेंगे विभूषित

राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान में पांच लाख रुपये की सम्मान राशि और अलंकरण पट्टिका प्रदान की जाती है। हरफनमौला गायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि 13 अक्टूबर को होने वाले राष्ट्रीय किशोर कुमार अलंकरण समारोह में हर वर्ष सिनेमा जगत की अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ हस्तियों को यह सम्मान दिया जाता है। दीर्घ साधना और उपलब्धियों के आधार पर निर्देशक, अभिनेता, पट कथाकार और गीत लेखक का चयन क्रमश: किया जाता है। इस मौके पर संगीत निशा का आयोजन भी होगा।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *