Search
Tuesday 12 May 2026
  • :
  • :
Latest Update

पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ओटीटी पर बजा डंका

पंकज त्रिपाठी की ‘क्रिमिनल जस्टिस 4’ का ओटीटी पर बजा डंका
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर का कंटेंट लोगों को देखने को मिल जाता है. फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, आए दिन ओटीटी पर कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है. साल 2025 में अब तक कई सीरीज और फिल्में आ चुकी हैं. इंडिया में इन्हें खूब देखा जाता है. अब एक रिपोर्ट आई है जिसमें खुलासा हुआ है कि इंडिया में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्में और सीरीज कौन सी हैं. इस लिस्ट में नंबर वन पर पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4 है.

ऑरमैक्स ने सोशल मीडिया पर अपनी एक रिपोर्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि 2025 में अब तक इंडिया में सबसे ज्यादा ओटीटी पर देखे जाने वाली सीरीज और फिल्में कौन-सी हैं.

क्रिमिनल जस्टिस 4
इस लिस्ट में नंबर वन पर पंकज त्रिपाठी की क्रिमिनल जस्टिस 4 है. जियोहॉटस्टार पर आई इस सीरीज को 27.7 मिलियन लोगों ने देखकर नंबर 1 पर बनाया है. पंकड त्रिपाठी एक बार फिर लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे हैं.

एक बदनाम आश्रम सीजन 3 पार्ट 2
बॉबी देओल की सीरीज आश्रम खूब हिट रही है. इस सीरीज के 3 सीजन आए और सारे ही हिट रहे हैं. इसका इसी साल सीजन 3 का दूसरा पार्ट आया था. जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है. इसे 27.1 मिलियन व्यूज मिले हैं.

पंचायत 4
पंचायत का सीजन 4 हाल ही में आया है. इस सीजन को काफी पसंद किया गया है. पंचायत के अब अगले सीजन का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस सीरीज को 23.8 मिलियन लोग देख चुके हैं.

पाताल लोक 2
एक्शन-क्राइम से भरपूर जयदीप अहलावत की पाताल लोक 2 इसी साल आई थी. हाथीराम चौधरी एक बार फिर लोगों को इंप्रेस कर पाया. ये सीरीज 16.8 मिलियन के साथ चौथे नंबर पर है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *