Search
Tuesday 24 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

हरदा में करणी सेना का प्रदर्शन

हरदा में करणी सेना का प्रदर्शन
इंदौर के एक व्यापारी द्वारा हीरा बेचने के मामले से असंतुष्ट श्री करणी राजपूत सेना (Karni Sena) के लोगों ने शनिवार को शहर के खंडवा बायपास पर धरना दिया और रास्ता जाम किया। करीब 16 घंटे बाद पुलिस ने रविवार सुबह 10 बजे बल प्रयोग कर इसे समाप्त करा दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की, वहीं आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बाद में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर सहित 60 लोगों को गिरफ्तार किया है।
<span;>पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज
श्री करणी राजपूत सेना के जिला संगठन के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने शनिवार को लाठीचार्ज किया था। जिलाध्यक्ष सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके विरोध में संगठन के लोगों ने खंडवा बायपास पर चक्काजाम कर दिया। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। पुलिस ने आनन-फानन में वैकल्पिक रास्तों से गाड़ियों को बाहर निकाला। इस बीच प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ती रही। पुलिस ने आसपास के जिलों से अतिरिक्त बल बुलाकर पूरे शहर को छावनी में बदल दिया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *