Search
Sunday 8 November 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ब्राजील का सर्वोच्च नागरिक सम्मान “द ग्रांड कॉलर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द साउदर्न क्रॉस” मिलने पर प्रदेशवासियों की ओर से बधाई देकर उनका अभिनंदन किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला द्वारा प्रधानमंत्री श्री मोदी के सम्मान से सभी भारतीय गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विश्व कल्याण, शांति एवं सद्भाव के प्रति अप्रतिम योगदान से दुनिया में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *