Search
Wednesday 24 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की बात की कबूल

सोनम ने राजा रघुवंशी की हत्या करवाने की बात की कबूल
राजा रघुवंशी हत्या मामले में मेघालय पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक सोनम रघुवंशी ने अपने पति की हत्या करवाने की बात कबूल की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस पूछताछ के दौरान सोनम ने यह बात कबूल की है। दरअसल, कुछ देर बाद ही शिलांग पुलिस सोनम रघुवंशी और चारों आरोपियों को कोर्ट के सामने पेश करेगी। पुलिस इन सभी लोगों की रिमांड की मांग भी कोर्ट से करेगी। हालांकि इससे पहले सभी का मेडिकल टेस्ट भी कराया जाएगा।

सोनम से भाई गोविंद ने तोड़े सभी रिश्ते
वहीं राजा रघुवंशी के घर पर सोनम रघुवंशी के भाई गोविंद ने कहा कि अभी तक मिले सबूतों के अनुसार मुझे 100 प्रतिशत यकीन है कि यह हत्या उसी ने की है। इस मामले में सभी आरोपी राज कुशवाह से जुड़े हुए हैं। हमने सोनम रघुवंशी से अपने संबंध तोड़ लिए हैं। मैं राजा के परिवार से माफ़ी मांगता हूं।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *