Search
Monday 21 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

अमरीका ने छात्र-वीजा साक्षात्कार पर रोक लगाने का आदेश दिया

अमरीका ने छात्र-वीजा साक्षात्कार पर रोक लगाने का आदेश दिया

अमरीका ने विद्यार्थी आवदेकों के लिए वीजा के नए साक्षात्‍कार को रोकने के आदेश दिए हैं। विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने अमरीकी दूतावासों और वाणिज्यिक दूतावास कार्यालय को ऐसे निर्देश दिए हैं। ट्रंप प्रशासन आवेदकों के सोशल मीडिया प्रोफाइल को कड़ाई से जांच करने पर विचार कर रहा है। यह निर्देश अमरीकी स्‍कूलों और कॉलेजों में विदेशी विद्यार्थियों के प्रवेश को रोकने के लिए मौजूदा जांच प्रक्रियाओं के व्यापक उपयोग को दर्शाता है।

इससे पहले, ट्रंप प्रशासन ने हॉवर्ड विश्‍वविद्यालय में अंतर्राष्‍ट्रीय विद्यार्थियों के दाखिले को रोकने का निर्णय लिया था। ट्रंप के इस आदेश के बाद हॉवर्ड विश्‍वविद्यालय ने इस फैसले को गैर-कानूनी और अनुचित बताकर इसकी निंदा की। विश्‍वविद्यालय ने कहा कि यह निर्णय हजारों विद्यार्थियों और विद्वानों के भविष्‍य के लिए नुकसानदेह है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *