Search
Friday 25 September 2026
  • :
  • :
Latest Update

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के दस वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद करेंगे

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के दस वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत अब तक 32 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 52 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में इस योजना को गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को दस लाख रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए शुरू किया था।
इसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को सुविधाजनक बनाना और उद्यमियों को सशक्त बनाना है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *