Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

बनासकांठा ब्लास्ट में मारे गए 18 लोगों को कंधे भी नहीं हुए नसीब, नर्मदा तट पर एक साथ जली चिताएं

बनासकांठा ब्लास्ट में मारे गए 18 लोगों को कंधे भी नहीं हुए नसीब, नर्मदा तट पर एक साथ जली चिताएं
गुजरात के बनासकांठा स्थित पटाखा फैक्ट्री में दो दिन पहले हुए हादसे में देवास और हरदा जिले के 18 लोगों की मौत हो गई थी। गुरुवार सुबह इनके शव एंबुलेंस के माध्यम से लाए गए तो संदलपुर और हंडिया में चीख-पुकार मच गई।
कई शवों की हालत क्षत विक्षत होने के कारण अंतिम दर्शन तक गांव में नहीं कराए गए। कुछ देर बाद शवों को संदलपुर, खातेगांव और हंडिया से नेमावर के नर्मदा तट किनारे ले जाया गया। यहां परिवार वालों ने उन्हें मुख़ाग्नि दी।
एक ही जगह पर 18 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं इसी दौरान कई परिवार वाले चेहरा दिखाने की गुहार लगाते रहे, जिन शवों के चेहरे कुछ ठीक अवस्था में थे उनको दिखाया गया। अंतिम संस्कार के पहले मृतकों को कंधा भी नसीब नहीं हो पाया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *