Search
Wednesday 25 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

खादी के चरणों में खाकी 

खादी के चरणों में खाकी

 

मंदसौर

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भाई नारायण यादव के पैर छूती एक महिला पुलिसकर्मी की फोटो वायरल हो रही है जिसमें महिला पुलिसकर्मी नीमच में सार्वजनिक स्थल पर पुलिस की वर्दी पहने हुए यातायात सूबेदार सोनू बडगुजर ने मुख्यमंत्री के भाई के पैर छुए।

*सूबेदार सोनू बडगूजर द्वारा पुलिस वर्दी में मुख्यमंत्री के भाई के पांव छूकर किया पुलिस की वर्दी का अपमान*

नीमच _कांग्रेस से मल्हारगढ़ विधानसभा प्रत्याशी रहे श्यामलाल जोकचंद्र ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है ।

जहां एक तरफ भाजपा के नेता महिला सम्मान की डींगे हांकते है और दिखावे के लिए महिला आरक्षण की बाते करते हैं और राजनीति में महिलाओं को भागीदारी की बात करते हुए 50 प्रतिशत महिलाओं को समानता का अधिकार देने के दावे करते हैं ।

वहीं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पूर्व अपने निजी दौरे पर नीमच आए मुख्यमंत्री मोहन यादव के बड़े भाई नारायण यादव ने सार्वजानिक स्थान पर नीमच की यातायात सूबेदार सोनू बडगुर्जर से पुलिस की वर्दी में अपने पांव छुआकर यह साबित कर दिया की भाजपा के नेताओं दुवा महिला सम्मान की बाते ओर नारे सिर्फ राजनीतिक एजेंडा है सही में इनका इनसे दूर दूर तक कोई वास्ता नहीं हे।

वहीं पुलिस की वर्दी में अपने पांव छुआकर भाजपा नेता यह दिखाना चाहते हे कि ख़ाखी वर्दी उनके पैरों में पड़ी हुई है.

वहीं सूबेदार सोनू बडग़ुर्जर की मां उज्जैन के महिदपुर में महिला मोर्चा की सदस्य है नारायण यादव द्वारा स्थानीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के सामने यह बोलकर बडगुजर के राजनीतिक रिश्तों की पुष्टि कर दी गई की कुछ दिनों पहले मम्मी आई थी मिलने और उसी का फायदा उठाते हुए सूबेदार सोनू बडगूजर द्वारा सार्वजानिक स्थानों पर राजनेताओं से मिलकर अपने राजनितिक रिश्तों को बताकर अधिकारियों पर दबाव बनाया जाता हे।

पुलिस विभाग के आला अधिकारियों को भी इस महिला सूबेदार पर कारवाही करना चाहिए ताकि कोई आगे से इस प्रकार वर्दी का दुरुपयोग न कर सके ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *