Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

जेपी अस्पताल में इको और टीएमटी जांच के लिए देने होंगे एक हजार रुपए

ह्रदय से संबंधित समस्याओं की पहचान के लिए इको और टीएमटी (ट्रेड मिल टेस्ट) जांच जरूरी होती है। बीते माह यह सुविधा जेपी अस्पताल में शुरू की गई। अब तक सभी मरीजों को यह मुफ्त दी जा रही थी। मंगलवार को प्रबंधन द्वारा दोनों जांच के रेट तय कर दिए गए हैं। जिसके तहत अब एक जांच के लिए पांच सौ रुपए का शुल्क देना होगा। वहीं दोनों जांच के लिए एक हजार रुपए लगेंगे। राहत की बात यह है कि बीपीएल (बिलो पावर्टी लाइन) कार्ड धारकों के लिए यह जांचें मुफ्त रहेंगी।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *