Search
Wednesday 25 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

भाजपा को चुनावों में ऐतिहासिक विजय दिलाने में बूथ समितियों की महती भूमिका – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल व जबलपुर, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 100 ग्राव आंवन के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष हीरालाल लोधा का शॉल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान कर अभिनंदन यात्रा में शामिल हुए। वहीं प्रदेश शासन के मंत्री, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश भर में नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों व बूथ समिति के सदस्यों का सम्मान किया। प्रदेश के जिलों में घोड़े, हाथी, बग्धी पर बैठाकर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों की सम्मान यात्राएं भी निकाली गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर उत्तर विधानसभा के विवेकानंद मंडल के 22 बूथों के बूथ समिति की बैठक में शामिल होकर नवनिर्वाचित अध्यक्षों व बूथ समिति के सदस्यों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से बड़ी संख्या में देश की जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है और भाजपा संगठन और मजबूत हो रहा है। अपार उत्साह के साथ भाजपा संगठन से कार्यकर्ता जुड़ रहे हैं। प्रदेश में 85 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन पूरा हो चुका है। मध्यप्रदेश में पिछले विधानसभा चुनाव व इस साल हुए लोकसभा सहित समय-समय पर होने वाले अन्य चुनावों में पार्टी को ऐतिहासिक विजय दिलाने में बूथ समितियों की महती भूमिका होती है। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री तुलसी सिलावट, महानगर अध्यक्ष प्रभात साहू, विधायक अभिलाष पांडेय, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन एवं पूर्व मंत्री अंचल सोनकर सहित पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि बूथ संगठन पर्व के तहत प्रदेश में बूथ समितियों का गठन किया जा रहा है। लगातार बूथ अध्यक्षों की नियुक्तियां हो रही हैं। प्रदेश में अब तक लगभग 85 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन पूर्ण हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जनता की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं को बल मिला है, जिसके फलस्वरूप देशभर में बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़कर संगठन को और मजबूत कर रहे हैं। बूथ समितियों के गठन के बाद मंडल और जिला कार्यसमितियों के चुनाव संपन्न होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल मध्य विधानसभा के बूथ क्रमांक 192 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का स्वागत कर अभिनंदन किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कैडरबेस ऑर्गनाईजेशन है। यह कार्यकर्ता आधारित दल है। भाजपा बूथ जीता चुनाव जीता जैसे अभियान चलाकर प्रदेश के सभी बूथों को मजबूत करने का कार्य किया है। प्रदेश में बूथ स्तर पर पार्टी संगठन की मजबूत स्थिति से ही पिछले वर्ष विधानसभा और इस साल प्रदेश की सभी 29 लोकसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक विजय पार्टी को मिली है। हमारा बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन भी उतना मजबूत होगा और चुनावों में विजय भी ऐतिहासिक होगी। इसलिए आप सभी नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्य पार्टी संगठन को और मजबूती देने के लिए कार्य करें।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री हितानंद ने रविवार को राघौगढ़ विधानसभा के बूथ क्रमांक 100 ग्राव आंवन के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष हीरालाल लोधा का शॉल श्रीफल एवं साफा बांधकर सम्मान किया एवं घोड़े पर बैठाकर निकाली गई बूथ अध्यक्ष की अभिनंदन यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों ने पुष्पवर्षा कर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष का अभिनंदन किया। अभिनंदन यात्रा में जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविंद धाकड़ सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मंडला के 945 बूथों पर भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने मंडला के बाबलिया मंडल के बावलिया शक्ति केन्द्र पर बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया। वहीं मंडला नगर के सभी बूथों के अध्यक्षों का सम्मान प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

इंदौर ग्रामीण में प्रदेश महामंत्री व सांसद कविता पाटीदार एवं जिलाध्यक्ष चिंटू वर्मा ने राऊ विधानसभा के वार्ड-11 के बूथ क्रमांक-184 में नवनियुक्त बूथ अध्यक्षों का सम्मान किया गया। नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मान किया गया।

इंदौर नगर में जिलाध्यक्ष गौरव रणदिवे ने विधानसभा क्रमांक चार के वार्ड 85 में बूथ क्रमांक 82 पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का स्वागत एवं सम्मान किया। बूथ अध्यक्षों को वार्डों में भगवा साफा पहनाकर बग्गी, हाथी एवं ऊंट पर बैठाकर ढोल एवं डीजे के साथ यात्रा निकाली। इस अवसर पर विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं वार्ड क्र. 66 के बूथ क्र. 166 के बूथ अध्यक्ष मनोज रूनेजा को कार्यकर्ताओं ने विंटेज कार से उनके घर तक पहुंचाया।

ग्वालियर में प्रदेश शासन के मंत्री इंदर सिंह परमार ने दीनदयाल उपाध्याय मण्डल के शक्ति केंद्र क्रमांक 1 पर बूथ क्र. 04, में बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों को शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने बूथ 207, सिटी सेंटर में बूथ अध्यक्षों को सम्मान किया। राजगढ़ के खुजनेर शक्ति केंद्र के बूथ क्रमांक 208 से 215 तक के बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियों के सदस्यों को पूर्व जिला अध्यक्ष दिलवर यादव ने माला पहनाकर सम्मानित किया।

सिंगरौली के वार्ड क्रमांक-30 पचखोरा में बूथ क्रमांक 127 में विधायक रामनिवास शाह ने नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के सदस्यों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। कटनी जिले के मुड़वारा मंडल के महात्मा गांधी वार्ड में बूथ अध्यक्ष 96 के अध्यक्ष नंदकुमार सेन, बूथ क्रमांक 99 के अध्यक्ष व बूथ समितियों का जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने सम्मान किया। अशोक नगर जिला अध्यक्ष आलोक तिवारी ने ढाकोनी मंडल के ग्राम बमनावर में बूथ क्रमांक 66, 67 के नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष सुनील शर्मा व रवि रघुवंशी को घोडे़ पर बैठाकर सम्मानित किया। दमोह में विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने पं. दीनदयाल नगर मंडल के बजरिया वार्ड क्रमांक 4 के बूथ क्रमांक 94 पर नवनियुक्त बूथ अध्यक्ष हेमलाल अहिरवार व समिति के सदस्यों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया।
बैतूल के जिलाध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने बैतूल ग्रामीण मण्डल के ग्राम टेमनी में बूथ क्र. 38 पर बूथ अध्यक्ष एवं बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान किया।

बड़वानी में जिला अध्यक्ष कमल नयन इंगले ने भाजपा जिला कार्यालय में बूथ अध्यक्षों व बूथ समितियों को सम्मानित किया। रायसेन के गैरतगंज और देवनगर मंडलों में बूथ अध्यक्षों और समिति के सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सभी निर्वाचित सदस्यों को शॉल, श्रीफल से सम्मानित किया। सागर जिले के सभी 2118 बूथों पर भाजपा पदाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्ष व समिति सदस्यों का सम्मान किया। धार जिले में जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी एवं विधायक नीना वर्मा ने बदनावर नगर के बूथ क्रमांक 64, 67 एवं 90 पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का अभिनंदन कर बूथ समिति के सदस्यों को पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर सम्मान किया। हरदा में सभी बूथों पर नवनिर्वाचित बूथ अध्यक्षों का शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। शाजापुर के 836 बूथां पर नव निर्वाचित बूथ अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी गई।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *