Search
Friday 26 June 2026
  • :
  • :
Latest Update

भड़काऊ पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने मस्जिद से उतराया विवादित पोस्टर

इंदौर की अयोध्या’ कही जाने वाली विधानसभा चार की मस्जिद में, लगे गज़वा ए हिंद के एक पोस्टर से शहर की शांत फिजा में साजिश का जहर घुलता नजर आ रहा है। यूं तो विधानसभा चार भाजपा की अयोध्या कही जाती है हिंदुत्व नेता स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह गौड़ का गढ़ है जिसकी कुर्सी पर हिंदुत्व की पताका थामे उनकी पत्नी मालनी लक्ष्मण सिंह गौड़ विराजमान है, ऐसे में चार नंबर विधानसभा में गज़वाए हिंद का पोस्टर किसी साजिश का संकेत तो नहीं।हालाकि इस पोस्टर की सूचना मिलते ही मालनी गौड़ के बेटे एकलव्य गौड़ ने तत्परता दिखाते हुए आपत्ति ली जिसके बाद प्रशासन ने तत्काल गजवाए हिंद का पोस्टर को उतरवा दिया लेकिन एक बार फिर माहौल गरम हो गया है, इसी क्षेत्र में दीपावली के दिन फटके फोड़ने को लेकर साम्प्रदायिक तनाव पैदा हो गया था, उसी क्षेत्र में ये ‘ गज़वा ए हिन्द’ का पोस्टर किसी बड़ी साजिश का संकेत तो नहीं।

एकलव्य सिंह गौड़ को जैसे ही पोस्टर का पता चला तो उन्होंने तुरंत सोशल मीडिया का सहारा लिया और मुख्यमंत्री को टैग कर पोस्ट पर लिखा कि इंदौर के कागदीपुरा क्षेत्र में एक मस्जिद पर लगाया गया “गजवा-ए-हिंद” के आतंक को दर्शाता यह पोस्टर प्रशासन की शांति व्यवस्था को मुंह चिढ़ा रहा है। जिहादी मानसिकता के द्वारा शहर को आतंकित करने के मंसूबों से लगाया गए इस पोस्टर की अनुमति आखिर किस कट्टरपंथी ने दी है?प्रशासन से निवेदन है इसे तत्काल संज्ञान में लेकर दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही करें। इस पोस्ट को उन्होंने सीएम व आरएसएस को टैग किया। चूंकि एकलव्य गौड हिंदुत्व छवि के नेता है और नाता सत्तारूढ़ दल से हैं। लिहाज़ा इंदौर से भोपाल तक हकचल मच गई। क्योकि इसी इलाके में दो दिन पहले उपद्रव हुआ था और अभी उस मामले में गिरफ्तारी भी नहीं हुई। मुद्दा गरम था ही कि ये पोस्टर सामने आ गया। पोस्टर एक धर्मस्थल की इमारत पर ऊपर से लेकर नीचे तक लगा हुआ था। धर्मस्थल भी मुख्य मार्ग का था। लिहाज़ा सोशल मीडिया पर मामला आते ही सरगर्मी तेज हुई। पुलिस भी सक्रिय हुई और पोस्टर उतरवाया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला क़ि ये काम किसने किया?

इस पोस्टर में एक संकेत है चेतावनी है। इस पोस्टर पर, उसमे युद्ध का दृश्य था। जिसमे सामने की तरफ जो सेना बताई गई व भगवा झंडे लिए हुए हैं। ये सनातन के ख़िलाफ़ चेतावनी है क्योंकि गज़वा ए हिन्द का मतलब युद्ध के ज़रिए हिंदुस्तान में इस्लामी शासन को स्थापित करना हैं यही है गज़वा ए हिंद,का मतलब ये हिंदुत्व और हिंदुओं के लिए संदेश है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *