Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

टीजीएल गरबा महोत्सव की जेठालाल के जलवे

इंदौर 4 अक्टूबर। इंदौर में भव्य टी जी एल फ़्री स्टाइल फ़ैमिली गरबा महोत्सव 2024 में जाने माने टीवी कलाकार तारक मेहता से जेठालाल ( दिलीप जोशी ) ने शिरकत की । अपनी खास अदाकारी के चलते घर-घर में पहचान बन चुके हैं जेठालाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक पहुंचे । जेठालाल में अपने खास अंदाज उससे बात की और उनके साथ गरबा भी खेला ।

कार्यक्रम के आयोजक मयूर भाई कुम्भानी , धर्मेश जागीरदार , बताया कि वेलवेट गार्डन बायपास पर आयोजित इस भव्य गरबा महोत्सव मां की भक्ति का जबरदस्त रंग चढ़ा हुआ है । बड़ी संख्या में महिला पुरुष ट्रेडिशनल ड्रेस अप में गरबा करने पहुंच रहे हैं । गरबे का खास आकर्षण यहां आ रहे छोटे और बड़े पर्दे के सितारे भी हैं । जिन्हें देखने के लिए बड़े- बच्चे उत्साहित है । जैसे ही जेठालाल स्टेज पर आए लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। अपनी खास गुजराती स्टाइल के लिए पहचाने जाने वाले जेठालाल इंदोरियों का दिल जीत ले गए उन्होंने इंदोरियों के साथ गरबा भी किया । उनके साथ छोटे पर्दे पर साले की भूमिका निभाने वाले मयूर वकानी भी थे ।
कार्यक्रम के दौरान , , 7 अक्टूबर को मैथली ठाकुर शिरकत करेगी । वही म्यूजिकल ग्रुप में 3 अक्टूबर को अघोरी म्यूजिक , 4 को लालित्य मूनशॉ , 7 को खुशबु पांचाल , 8 को जहान्वी श्रीमनकर , 9 को मीत जैन , 10 को लालित्य मूनशॉ व 11 अक्टूबर को यश बारोट की टीम परफॉर्म करेगी ।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *