Search
Tuesday 13 October 2026
  • :
  • :
Latest Update

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उज्जैन और दिल्ली के बीच वंदे-भारत स्लीपर ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि ओवरनाइट वंदे भारत स्लीपर ट्रेन शुरू होने से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले तीर्थ-यात्रियों को महाकाल दर्शन में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री वैष्णव से राज्य में खनिज और उर्वरक की ढुलाई सुगम बनाने के लिए रेलवे सिडिंग्स की शीघ्र स्वीकृति देने का भी अनुरोध किया, जिस पर केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *