Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

वैज्ञानिकों ने खोजा कैंसर से लड़ने का नया हथियार

वैज्ञानिकों ने खोजा कैंसर से लड़ने का नया हथियार
आज के समय में कैंसर एक बड़ी चुनौती बन चुका है। दुनियाभर में वैज्ञानिक लगातार इसकी दवा और वैक्सीन पर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में हाल के वर्षों में GRP (Glucose-Regulated Proteins) आधारित वैक्सीन पर रिसर्च ने सबका ध्यान खींचा है। माना जा रहा है कि ये वैक्सीन कैंसर के इलाज और रोकथाम में बड़ी भूमिका निभा सकती है।

GRP क्या हैं और कैसे काम करते हैं?
GRP हमारे शरीर में मौजूद एक खास प्रकार के प्रोटीन होते हैं। ये कोशिकाओं को तनाव (stress) से बचाते हैं और प्रोटीन को सही आकार देने में मदद करते हैं। लेकिन इनकी सबसे खास बात यह है कि ये हमारे इम्यून सिस्टम को सक्रिय करते हैं। GRP शरीर की प्रतिरोधक कोशिकाओं को कैंसर की पहचान करने और उसे नष्ट करने की क्षमता देते हैं। खासकर GRP94/gp96 और GRP170 को वैज्ञानिक कैंसर वैक्सीन बनाने के लिए सबसे कारगर मानते हैं।

GRP170: सबसे ज्यादा असरदार
वैज्ञानिकों का मानना है कि GRP170 बाकी सभी GRPs से ज्यादा असरदार है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह शरीर को पूरे कैंसर एंटीजेन की जानकारी देता है, जिससे हमारी इम्यून कोशिकाएं कैंसर की पहचान करके उस पर तेजी से हमला कर सकती हैं। यही वजह है कि GRP170 को भविष्य की कैंसर वैक्सीन के लिए सबसे बड़ा गेम चेंजर माना जा रहा है।

रिसर्च से क्या पता चला?
अब तक हुए प्री-क्लिनिकल ट्रायल्स में GRP आधारित वैक्सीन ने चूहों पर अच्छे नतीजे दिखाए हैं। इस वैक्सीन ने कैंसर की शुरुआत को रोका। ट्यूमर के फैलाव (Metastasis) को कम किया। और सबसे अहम बात लंबे समय तक इम्यूनिटी (प्रतिरोधक क्षमता) बनी रही।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *