Search
Sunday 3 August 2025
  • :
  • :
Latest Update

सिवनी सीएमओ के निवास पर ईओडब्लू की रेड

 

छिंदवाडा। सिवनी सीएमओ दिशा डेहरिया के नागपुर रोड स्थित आवास पर आज सुबह करीब 5 बजे ईओडब्लू ने रेड मारी है। रेड में जबलपुर डीएसपी की टीम शामिल है। टीम उनके घर आय से अधिक संपत्ति से संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है। बता दें कि वर्तमान में वे सिवनी नगर पालिका में सीएमओ के पद पर है। इसके अतिरिक्त उनके पास बालाघाट नगरपालिका का भी प्रभार है। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ती की शिकायतें ईओडब्ल्यू को मिली है। ईओडब्ल्यू ने शिकायत के आधार परराज जानकारी जुटाई।

सिवनी में पदस्थ सीएमओ पूर्व में चांद और हर्रई नगर परिषद में सीएमओ के पद पर रह चुकी है। वह भ्र्ष्टाचार को लेकर काफी सुर्खियों में रही है। अधिकारियों की सांठगांठ से बाबू का पद रहते हुए सीएमओ का पद हासिल किया था।

इस पद को हासिल करने उन्होंने जमकर भ्र्ष्टाचार करने के मामले सामने आए। इसको लेकर भी दर्जनों शिकायतें ईओडब्ल्यू में की गई। जिसके बाद ईओडब्ल्यू ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *