Search
Wednesday 4 February 2026
  • :
  • :
Latest Update

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की हालत गंभीर
श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की स्थिति गंभीर है. उनकी तबीयत आज (21 जनवरी) सुबह अचानक बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल ले जाया गया था. वहां से उनको मेदांता हॉस्पिटल, लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया. नृत्यगोपाल दास का ICU में इलाज़ जारी है. मेदांता अस्पताल ने बताया कि नृत्य गोपाल दास पिछले 4-5 दिनों से ठीक से पानी नहीं रहे थे और खाना भी न2019 से ही मूत्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे

86 साल के महंत नृत्य गोपाल दास साल 2019 से ही मूत्र संबंधी समस्याओं और खाने में असमर्थता से संबंधित बीमारियों से जूझ रहे हैं. बीते सालों में उन्हें कई बार मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. महंत नृत्य गोपाल दास मणि राम दास की छावनी मंदिर और राम जन्मभूमि न्यास के प्रमुख हैं.

11 जून 1938 को मथुरा में हुआ जन्म
बाबरी मस्जिद के विध्वंस के बाद जनवरी 1993 में विश्व हिंदू परिषद ने राम जन्मभूमि न्यास की स्थापना की थी. यह ट्रस्ट राम मंदिर के निर्माण की देखरेख कर रहा है. मथुरा के केरहाला गांव में 11 जून 1938 को जन्मे महंत ने अयोध्या में रामायण भवन, श्री रंगनाथ मंदिर और श्री चार धाम मंदिर सहित कई महत्वपूर्ण मंदिरों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. राम जन्मभूमि आंदोलन से उनका जुड़ाव कई दशकों से है.हीं खा रहे थे.

बेहोशी की हालत में लाए गए अस्पताल- मेदांता
मेदांता अस्पताल ने बताया कि 21 जनवरी की शाम 3 बजे उन्हें आंतों के संक्रमण (दस्त) और बेहोशी की हालत में मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया. उन्हें मेदांता अस्पताल की इमरजेंसी के द्वारा ICU में भर्ती किया गया है. मेदांता अस्पताल ने एक एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम गठित की है जिसमें डॉ दिलीप दुबे, डॉ अभय वर्मा (आंत रोग विशेषज्ञ) और डॉ राकेश कपूर (मूत्र रोग विशेषज्ञ) शामिल हैं, जिनकी देख-रेख में महंत उनका इलाज चल रहा है.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *