शक्ति अवार्ड 2026,दस वर्षों की गौरवशाली परंपरा
इंदौर। वुमंस प्रेस क्लब मध्यप्रदेश द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतिष्ठित “शक्ति अवार्ड 2026” का भव्य समारोह 18 मार्च, बुधवार को शाम 5 बजे जाल सभागृह, इंदौर में आयोजित किया जाएगा।
क्लब की अध्यक्ष शीतल रॉय ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं की उपलब्धियों को सम्मान देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए “शक्ति अवार्ड” इस वर्ष अपने दस वर्षों की गौरवशाली यात्रा पूरी कर रहा है। पिछले एक दशक से यह मंच समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को पहचान और सम्मान प्रदान कर रहा है।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष के समारोह में विधि, पत्रकारिता, शिक्षा, समाजसेवा, कला, व्यवसाय, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को “शक्ति अवार्ड 2026” से सम्मानित किया जाएगा।

यह होंगे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति विजय कुमार शुक्ला, प्रशासनिक न्यायमूर्ति, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर तथा श्रीमती राखी सहाय, सचिव, मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।
सम्मानित होने वाली हस्तियां
इस अवसर पर डॉ. नूपुर धमीजा रंजन (अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली),
सुश्री वर्तिका तोलानी (वरिष्ठ पत्रकार, नई दिल्ली),
राजयोगनी ब्रम्हकुमारी हेमलता दीदी क्षेत्रीय निदेशिका इंदौर
श्रीरत्न प्रभा पोरवाल (समाजसेविका, इंदौर), श्रीमती अर्पणा चेंडके (कोरियोग्राफर एवं एंकर, इंदौर), डॉ. स्वाति सिंह (सह-प्राध्यापक, अंग्रेजी विभाग, सेंट पॉल इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, इंदौर), सुश्री श्रेष्ठा गोयल (विजनेस वुमन एवं समाजसेविका, इंदौर), डॉ. प्रगति जैन (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर), श्री रुचि चोविशया जैन (समाजसेविका, इंदौर), सुश्री शीला रजक (संस्थापिका – रेप्युटेशन क्राफ्टर्स, रीजनल पब्लिक रिलेशन्स एजेंसी), सुश्री वर्षा कलोसिया (संस्थापक एवं निदेशक – नेक्स्ट पीआर एजेंसी), डॉ. माधुरी पुराणिक (समाजसेविका, इंदौर), आचार्य वेदिका श्रीवास्तव (ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेविका, इंदौर), श्रीमती इंदिरा प्रमाल (वरिष्ठ पत्रकार, इंदौर), श्रीमती शिवानी सिंह (समाजसेविका, इंदौर), श्रीमती बबीता हडिया (प्राचार्या, श्री उमिया कन्या विद्यालय, राऊ), डॉ. विनिता कुमार (समाजसेविका, इंदौर), श्रीमती निर्मल राजेश दिसावाल (समाजसेविका, उज्जैन), श्रीमती संगीता देसाई (समाजसेविका, आगर),
सुश्री पलक तलरेजा (मेकअप आर्टिस्ट, इंदौर), डॉ. पूनम विशाल ज्वैल (समाजसेविका, इंदौर), सुश्री भावना राजपूत (खेल पत्रकार, जबलपुर), श्रीमती ममता अग्रवाल (आर्टिस्ट), श्रीमती पल्लवी गौतम (NLP एवं इमोशनल इंटेलिजेंस कोच), श्रीमती अर्पणा जोशी (राष्ट्रीय समन्वयक, विश्व ब्राह्मण समाज संघ – महिला प्रकोष्ठ), सुश्री दीपिका सोलंकी (उप प्रबंधक, ओमैक्स ग्रुप), सुश्री दीक्षा राजोरा (सहायक प्रबंधक, ओमैक्स ग्रुप), डॉ. चारूलता दवे (चिकित्सक, झाबुआ), सोनिया सिंह धाकरे (सब इंस्पेक्टर, इंदौर) को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
विशेष टॉक शो का आयोजन
समारोह के अंतर्गत “मध्यप्रदेश की बोली-भाषाएं और लोक बोलियों का सांस्कृतिक महत्व” विषय पर एक विशेष टॉक शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रदेश की समृद्ध भाषाई परंपरा, लोकसंस्कृति और उनके संरक्षण पर अपने विचार साझा करेंगे।
अध्यक्ष शीतल रॉय ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिक, पत्रकार, शिक्षाविद, समाजसेवी एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगी। “शक्ति अवार्ड” का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और उनकी उपलब्धियों से नई पीढ़ी को प्रेरित करना है।
