Search
Wednesday 4 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

शीतला माता का पर्व किस दिन, जानिए सटीक डेट

शीतला माता का पर्व किस दिन, जानिए सटीक डेट
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर शीतला अष्टमी मनाई जाती है, जिसे बसौड़ा के नाम से भी जाना जाता है। यह पर्व होली से 8 दिन बाद मनाया जाता है। इस खास अवसर पर मां शीतला देवी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन महिलाएं संतान के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि कब मनाई जाएगी शीतला अष्टमी।

शीतला अष्टमी 2026 डेट और शुभ मुहूर्त (Sheetla Ashtami 2026 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को रात 01 बजकर 54 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 12 मार्च को सुबह 04 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में शीतला अष्टमी 11 मार्च को मनाई जाएगी।
शीतला अष्टमी के दिन पूजा मुहूर्त- सुबह 06 बजकर 36 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक।

शीतला अष्टमी पूजा विधि (Sheetala Ashtami Puja Vidhi)
इस दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ कपड़े धारण करें।
इसके बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
चौकी पर मां शीतला देवी की प्रतिमा को विरजामन करें और उन्हें रोली, अक्षत और फूल चढ़ाएं।
दीपक जलाकर आरती करें।
व्रत कथा का पाठ करें।
बासी भोग अर्पित करें।
जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें।

इन बातों का रखें ध्यान
इस दिन मंदिर या गरीब लोगों में दान करें
किसी से वाद-विवाद न करें।
किसी के बारे में गलत न सोचें।
तामसिक भोजन का सेवन न करें।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *