Search
Sunday 22 March 2026
  • :
  • :
Latest Update

सड़क की खुदाई को लेकर हुआ विवाद, पार्षद पति ने दी जान से मारने की धमकी..!

 

इंदौर , भाजपा में फिर नई कलह सामने आई है। एक पूर्व पार्षद ने पार्षद पति पर जान से मारने की धमकी का आरोप
लगाया है। विवाद सड़क की खुदाई को लेकर हुआ। पार्षद का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क में चैबंर को बंद कर दिया, जिसकी वजह से
एमवाय परिसर और आसपास की कॉलोनी की ड्रेनेज जाम हो गई। पूर्व पार्षद चैबर को खोदने नहीं दे रहे थे, हालांकि कोई विवाद नहीं
हुआ।

ये मामला मधुमिलन चौराहे पर बन रही सड़क का है। पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता महेश गर्ग ने पार्षद पंखुड़ी जैन तलरेजा के पति व
भाजपा नेता सुमित तलरेजा पर आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी। वे मधुमिलन चौराहे पर 15 दिन पहले बनी सड़क
की खुदाई का विरोध कर रहे थे। इस पर पार्षद पंखुड़ी का कहना है कि सड़क निर्माण के दौरान ढाबे के सामने चैंबर को पैक कर दिया
गया तो वे लाइन डालने नहीं दे रहे थे।




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *